फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ex-servicemen are inspiring to become self-employed by preparing apple orchards

Pithoragarh News: सेब बागान तैयार कर स्वरोजगार करने की प्रेरणा दे रहे पूर्व सैनिक

Wed, 17 Apr 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen are inspiring to become self-employed by preparing apple orchards
पिथौरागढ़। जनपद के मड़सौन गांव निवासी एक पूर्व सैनिक ने सेब का बागान तैयार कर बेरोजगार युवाओं के सामने मिसाल पेश की है। पूर्व सैनिक का कहना है कि स्वरोजगार से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से वह बागवानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वड्डा क्षेत्र के मड़सौन गांव निवासी दीवान सिंह ने सेना में भर्ती होकर 23 वर्ष तक देश सेवा की। वर्ष 1994 में सेना से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने आराम करने के बजाय भारतीय सेना की पर्यावरण बटालियन में भर्ती होकर हजारों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने गांव में खाली पड़े खेतों को आबाद कर बागान तैयार करने का निर्णय लिया और घर लौट आए।
विज्ञापन

उन्होंने सेब का बागान तैयार करने की ठानी और जमीन की घेराबंदी कर सेब की विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए। वर्तमान में उनके बागान में सेब के 200 पेड़ हैं। सेब के पेड़ फल देने लगे हैं। उनके बगीचे में माल्टा, संतरा सहित अन्य प्रजाति के फलदार पेड़ पौधे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक दीवान सिंह अन्य ग्रामीणों को भी पौध वितरित कर फलदार पौध लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका कहना है कि पहाड़ में लोगों ने खेती करना छोड़ दिया है। सैकड़ों हेक्टेयर जमीन बेकार पड़ी है। युवाओं को फल उत्पादन की दिशा में आगे आना चाहिए। वह कहते हैं कि युवा यदि प्रयास करें तो बागवानी से अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed