फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Employees shouted against the government by boycotting work

पिथौरागढ़ जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Employees shouted against the government by boycotting work
पिथौरागढ़ में धरना देते जनरल ओबीसी कर्मचारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चंपावत में कर्मचारियों ने राज्य सरकार की ओर से एस्मा लागू करने और नो वर्क नो पे शासनादेश की होली जलाई।
विज्ञापन

मंगलवार को रामलीला मैदान पिथौरागढ़ में विभिन्न विभागों के कर्मी एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा पदोन्नति में रोक लगने के कारण सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रमोशन में आरक्षण देने से जूनियर कर्मचारियों को सीनियर कर्मचारियों के उपर बैठा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में हुई सभा का संचालन एससी पंत ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट, खगेंद्र बिष्ट, चंद्र कांत जोशी, नकुल महर, शबनम कुरेशी, नताशा जोशी, राखी चंद, वंदना ठाकुर, भावना पंत, मुकेश सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने भी सरकार को चेताया
पिथौरागढ़। पेंशनरों और सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। डीएन भट्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, केडी भट्ट, बीएस कार्की ने सरकार को चेताया हैस कि शीघ्र ही कर्मियों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वो भी कर्मियों के साथ आंदोलन में बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed