फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity bill not received for six months

छह महीने से बिजली के बिल नहीं मिले

Tue, 12 Sep 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Tue, 12 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill not received for six months
विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

यहां कई गांवों में विद्युत विभाग ने छह माह से बिजली के बिल नहीं दिए हैं। उपभोक्ता इस बात से परेशान हैं कि अब संपूर्ण राशि का बिल एक साथ आएगा और उन पर एक साथ आर्थिक बोझ पड़ेगा। विभाग के अधिकारी बार-बार आग्रह के बाद भी इस अव्यवस्था को दूर नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि एकमुश्त बिल दिए गए तो वह उसका भुगतान नहीं करेंगे।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद रजवार ने बताया कि विद्युत विभाग ने अस्याली, घटीगाड़, दड़मोली, बसौरा, गैरा, बल्याऊं, सिंतोलिया, पूनीगांव, बरसायत, ग्वीरा, चामी, भनारकोट, चिफलुवा, कौली, पतेत, बलीगाड़, कालीधार, टोपराधार, रिठायत, ससखेत, लेजम समेत कई गांवों में हजारों उपभोक्ताओं को बिजली के बिल नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले हर दूसरे महीने बिजली का बिल आ जाता था, इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार नहीं पड़ता था। अब यदि विभाग छह महीने के बिलों की एक साथ अदायगी करेगा और लोग आर्थिक संकट में आ जाएंगे।
विज्ञापन


इस मामले में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार कटारिया ने कहा कि बिल तैयार करने वाली मशीन में खराबी आने से यह समस्या पैदा हुई है। जल्द ही उपभोक्ताओं को बिल दिए जाएंगे। प्रदर्शन में हीरा चंद, विशन राम, पुष्कर कार्की, पप्पू कुमार, विशन दत्त पुनेठा, रोहित पुनेठा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed