फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Election of Bar Asociation Pithauragarh

आज आठ प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Election of Bar Asociation Pithauragarh
पिथौरागढ़ में जिला बार संघ के चुनाव की तैयारियों में जुटे चुनाव अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला बार संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में बुधवार को आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होगी जबकि कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण उनकी निर्विरोध जीत तय है। सुबह 10:30 से 2:30 बजे तक मतदान होगा। शाम को परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बार संघ के त्रैमासिक चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी और सहायक चुनाव अधिकारी एसएस महर ने बताया कि बैलेट बॉक्स तैयार कर लिए गए हैं। कुल 159 मतदाता आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से दो उम्मीदवारों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर दिया है। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट, गंगा सिंह बाफिला, उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला, राजेश तिवारी, सचिव पद पर निर्मल चौधरी, पंकज शर्मा, उप सचिव पद पर मोहन सिंह नाथ और विनोद मतवाल आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद पर एक मात्र एडवोकेट राजकुमार मल्ल की निर्विरोध जीत तय है। जिला न्यायालय में चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed