फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eileen finally reached Elisabeth

आखिरकार लीलम पहुंच ही गई एलिजाबेथ

Wed, 29 Mar 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 29 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Eileen finally reached Elisabeth
परिजनों के साथ लीलम में घटनास्थल पर पहुंची एलिजाबेथ - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका की एलिजाबेथ आखिरकार अपने बेटे को श्रद्धांजलि देने के लिए लीलम पहुंच ही गई। 22 सितंबर 2011 को नंदादेवी बेस कैंप से लौटते समय लीलम से थोड़ा आगे मालचू नामक स्थान पर एलिजाबेथ का 18 वर्षीय बेटा थॉमस गोरी में गिर गया था। उसे श्रद्धांजलि देने के लिए अमेरिका से यहां पहुंची एलिजाबेथ और परिवार के अन्य सदस्यों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थॉमस को श्रद्धांजलि दी। अपने धर्म और परंपरा के अनुसार घटनास्थल पर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


62 वर्षीय एलिजाबेथ ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि वहां से गोरी में गिरने वाले का जीवित रह पाना संभव नहीं है। घटनास्थल पर एलिजाबेथ अपने बेटे की याद में एक स्मारक भी बनाने वाली हैं। अमेरिका से थॉमस के पिता बैरी, मौसी सारा, चचेरी बहन सोफिया, दोस्त डेविड भी लीलम पहुंचे हैं। यह लोग एक-दो दिन तक लीलम में रहेंगे।
विज्ञापन


थॉमस की खोजबीन के लिए सितंबर 2011 में तहसील प्रशासन ने एक महीने तक अभियान चलाया, लेकिन गोरी के तेज प्रवाह में उसे ढूंढ पाना संभव नहीं हो पाया। अब तक परिवार के लोग इसी उम्मीद में थे कि शायद थॉमस के जीवित होने के बारे में कोई सूचना मिल जाए, लेकिन जब सभी तरफ से निराशा हो गई तो इन लोगों ने थॉमस को मृत मान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed