{"_id":"5b4e1de44f1c1b27618b531d","slug":"eighth-party-s-kailash-passenger-fog-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दल के कैलाश यात्रियों की कोहरे ने रोकी राह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दल के कैलाश यात्रियों की कोहरे ने रोकी राह
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
गुंजी रवाना होने से पहले पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पहुंचे कैलाश यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रा के आठवें दल की यात्रियों की राह में छियालेख का कोहरा बाधक बन गया। इसके चलते हेलीकॉप्टर आगे नहीं बढ़ पाए और उन्होंने वापस नैनीसैनी हवाई पट्टी लौटना पड़ा। उड़ान बाधित होने से पांचवां दल अभी गुंजी में ही रुका है। छठे दल के यात्री परिक्रमा पूरी कर तकलाकोट पहुंच गए हैं। सातवें दल के यात्रियों का गुंजी में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। यात्री गुंजी से कालापानी को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
आठवें दल के यात्री रविवार शाम पिथौरागढ़ पहुंच थे। यात्रियों को सोमवार को गुंजी के लिए रवाना होना था, लेकिन मौसम बाधक बन गया। मंगलवार सुबह चार बजे यात्री पर्यटक आवास गृह से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि साढ़े आठ बजे वायुसेना के तीन हेलीकाप्टरों ने उड़ान भरी, लेकिन छियालेख और गर्ब्यांग में घने कोहरे के चलते हेलीकॉप्टर वापस नैनीसैनी को आ गए। अब यात्रियों को बुधवार को गुंजी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पांचवें दल के यात्री वापसी में अभी गुंजी में ही हैं। छठा दल परिक्रमा पूरी कर तकलाकोट पहुंच गया है। यात्री बुधवार को आईटीबीपी महिला कमांडो दस्ता, चिकित्सक और संचार टीम के साथ गुंजी को वापसी करेंगे। सातवें दल के यात्रियों की मंगलवार को गुंजी में मेडिकल जांच के बाद गुंजी से आगे की यात्रा पर रवाना हो गए।
विज्ञापन