{"_id":"662bf0b2fdbba0072d04e534","slug":"efforts-intensified-to-start-india-china-trade-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112666-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारत-चीन व्यापार शुरू करने के लिए प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारत-चीन व्यापार शुरू करने के लिए प्रयास तेज
Fri, 26 Apr 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चीन की तकलाकोट मंडी में वर्ष 2019 से बंद चल रहे भारत-चीन व्यापार को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने शासन स्तर पर पत्राचार शुरू कर दिया है।
वर्ष 2019 में कोरोना और सीमा विवाद के बाद प्रतिवर्ष 17 हजार फुट तकलाकोट मंडी में होने वाला व्यापार बंद चल रहा है। 2019 में तकलाकोट में व्यापार बंद होने के बाद भारतीय व्यापारी करोड़ों का सामान वहीं छोड़कर आए हुए हैं। लंबे समय से व्यापारी व्यापार शुरू करने की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने शासन स्तर पर व्यापार शुरू करने के लिए पत्राचार कर दिया है। बता दें कि भारत से व्यापारी मुख्य रूप से सौंदर्य प्रसाधन, गुड़, मिश्री, तंबाकू आदि सामान लेकर तकलाकोट मंडी जाते थे। वहां से ऊन, कंबल, याक की पूंछ, जैकेट और जूते लेकर भारत आते थे। तिब्बत में बने जूते, जैकेट और ऊनी गर्म कपड़ों की भारतीय बाजार में अच्छी मांग रहती है। भारत-चीन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दिनेश गुंज्याल ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है। संवाद
कोट
भारत- चीन व्यापार को शुरू करने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। व्यापारी लंबे समय से व्यापार को दोबार शुरू करने की मांग कर रहे थे।
- रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।