{"_id":"66634b28f2a4627f7b0552ac","slug":"education-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114130-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलतडी की अंजली नीट में सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलतडी की अंजली नीट में सफल
Fri, 07 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के बलतडी गांव निवासी 18 वर्षीय अंजली भट्ट ने पहले ही प्रयास में नीट उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने परीक्षा में 720 में से 677 अंक हासिल किए हैं। अंजली के पिता प्रेम बल्लभ भट्ट सेना में हैं। वह वर्तमान में अरुणाचल में हैं। माता उषा भट्ट गृहिणी हैं। उन्होंने 10वीं तक की शिक्षा जनरल बीसी जोशी स्कूल से प्राप्त की है। सफलता पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
नीट में सफल हुए सुजल बेरी
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अंशुमान सुजल बेरी ने नीट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने 720 में से 625 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी माता सुनीता बेरी राइंका दसाईथल में रसायन विज्ञान की प्रवक्ता हैं। पिता दयाकृष्ण बेरी अटल उत्कृष्ट राइंका गंगोलीहाट में जीव विज्ञान के प्रवक्ता और एनसीसी ऑफिसर हैं। मूल रूप से धपना गांव के निवासी बेरी परिवार वर्तमान में गंगोलीहाट में रहता है। सफलता पर शिक्षकों, मित्रों, रिश्तेदारों शुभचिंतकों ने बधाई दी है। संवाद