{"_id":"6aa58c92f0da96cf7e084f95","slug":"champawat-bar-association-elections-five-candidates-file-nominations-for-the-post-of-president-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-144257-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत बार संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत बार संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Sat, 12 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला बार संघ के सामान्य निर्वाचन के लिए पांच पदों पर 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। वहीं सचिव और महिला उपसचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
जिला बार संघ के सामान्य निर्वाचन के लिए अध्यक्ष पद पर पूर्व बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, भास्कर मुरारी, विद्याधर जोशी, प्रहलाद सिंह पाटनी, अशोक सिंह चौधरी ने नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष पद के लिए पवन ज्योति मनराल, अशोक सिंह चौधरी और सचिव में दीपक जोशी, गुणानंद थ्वाल ने नामांकन कराया है।
कोषाध्यक्ष पद के लिए एक मात्र सुधीर चतुर्वेदी ने नामांकन कराया है। महिला उपसचिव पद के लिए मनीषा उप्रेती, गंगा आर्या ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचन निर्विरोध तय माना जा रहा है। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश चंद्र उप्रेती की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अब 14 और 15 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 16 और 17 सितंबर को नाम वापसी होने के बाद 21 सितंबर को वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 26 सितंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी।