फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Himanshu and Kajal finish first in the 50-meter race

Pithoragarh News: 50 मीटर दौड़ में हिमांशु और काजल प्रथम

Sat, 12 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Himanshu and Kajal finish first in the 50-meter race
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। विकासखंड के मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में हिमांशु पहले, पवन सिंह दूसरे, हर्षित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में काजल को पहला, भावना जोशी को दूसरा और काव्या को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदित्य टम्टा पहले, कार्तिक पाठक दूसरे, हर्षित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अक्षित को पहला, कल्पना को दूसरा और काव्या को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में तनिष ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। गणेश गोस्वामी दूसरे, हिमांशु रावत तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में काजल कार्की को पहला, तनुजा को दूसरा और खुशी मेहरा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रितेश कुमार पहले, खुशाल सिंह दूसरे, कार्तिक पाठक तीसरे, बालिका वर्ग में अक्षिता पहले, कल्पना दूसरे, दिव्या तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में पूर्वी मनोला को पहला, काजल कार्की को दूसरा, सरिता को तीसरा स्थान मिला।

मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां ब्लॉक खेल समन्वयक भरत मारकोना, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवीन आर्या, योगेश पंत, सोहन आगरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed