{"_id":"6aa58d657ddc7d18d005050c","slug":"holy-wisdom-defeated-dav-to-secure-a-spot-in-the-final-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144282-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: होलीविजडम ने डीएवी को हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: होलीविजडम ने डीएवी को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Sat, 12 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अंडर-19 विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में होलीविजडम ने डीएवी को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह मैच नगर से लगे जीआईसी खेल मैदान में खेला गया।
फुटबाल संघ ने पूर्व सैनिक संगठन के सहयोग से इस अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। दूसरे सेमीफाइनल का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने किया। इनमें कै. आरएस देव, कै. रघुवीर सिंह, कै. लाल सिंह, लक्ष्मण सिंह ढेक और संजय पंत शामिल थे। मैच की शुरुआत से ही होलीविजडम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने डीएवी पर लगातार दबाव बनाए रखा। होलीविजडम ने अंतिम क्षणों तक अपना दबदबा कायम रखते हुए एकतरफा मुकाबले में 3-0 से जीत दर्ज की। अतुल नाथ ने मैच में रेफरी की भूमिका निभाई। आयुष माहरा और प्रियांशु बिष्ट लाइनमैन थे।
विज्ञापन
यहां फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा, संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, डॉ. महेश ढेक, नवीन चंद्र मुरारी, दीपक सुतेड़ी, विमल मेहता, जीवन मेहता, मुकेश शाह, महेश सुतेड़ी, जीवन राय और भुप्पी माहरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।