{"_id":"6aa58cae821e3b61ef042c3e","slug":"transport-workers-union-formed-a-coordinating-team-vocal-about-demands-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-144269-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: परिवहन मजदूर संघ ने संयोजक टीम बनाई, मांगों को लेकर मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: परिवहन मजदूर संघ ने संयोजक टीम बनाई, मांगों को लेकर मुखर
Sat, 12 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ कर्मियों के नियमितीकरण, समय पर वेतन आदि को लेकर मुखर हो गया है। इसके लिए छह सदस्यीय संयोजक टीम का गठन किया गया। इसमें भरत पाठक, मनोज मिश्रा को संयोजक बनाया गया।
शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पाल की अध्यक्षता में संघ की बैठक हुई। इसमें कर्मियों ने समस्याएं और सुझाव रखे। क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता ने बताया कि संघ की कार्यशैली से प्रभावित होकर अन्य संगठन को छोड़कर भरत पाठक, मनोज मिश्रा ने साथियों के साथ संघ की सदस्यता ली। इसके अलावा इमरान अहमद, रामसूरत यादव, अनूप कुमार, दीपक कश्यप आदि ने भी सदस्यता ली।
इस बीच समस्याओं के निदान के लिए कमेटी में संयोजक के साथ डिपो अध्यक्ष, डिपो मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री को शामिल किया गया। मांगों का निदान नहीं होनेे पर नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर एकजुट होकर व्यापक आंदोलन का निर्णय लिया गया।