फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eagerness voted than marriage

शादी से ज्यादा मतदान को लेकर उत्सुकता

Tue, 14 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Eagerness voted than marriage
दू्ल्हा उज्जवल जोशी - फोटो : अमर उजाला

चिमसियानौला मोहल्ले में रहने वाले बंशीधर जोशी के बेटे उज्जवल जोशी की बारात मंगलवार को एक बारातघर को रवाना हुई है। रात में बारात संपन्न होगी और बुधवार सुबह उज्जवल अपनी दुल्हन को लेकर घर आएंगे। उज्जवल को शादी से ज्यादा मतदान को लेकर उत्सुकता हैं।

विज्ञापन


उज्जवल दिल्ली में जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के नवीनीकरण के समय उनको नाम यहां की वोटर लिस्ट में शामिल हो पाया या नहीं इसमें संदेह है, क्योंकि अब तक घर पर वोटर पर्ची नहीं मिल पाई है। वह शादी के तुरंत बाद वोट डालने के लिए इतने उत्सुक हैं कि अपनी मम्मी-पापा से कई बार यह जानकारी ले चुके हैं कि मेरी वोटर पर्ची आई कि नहीं। उज्जवल ने बताया कि वह बुधवार को एक बार मतदान केंद्र पर जरूर जाएंगे और यदि वोटर लिस्ट में नाम मिला तो जरूर वोट डालेंगे। परिवार के लोग विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद वोट देने जाने की तैयारी में हैं। अलबत्ता उनकी होने वाली पत्नी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली हैं। उनका नाम यहां की मतदाता सूची में नहीं है।
विज्ञापन


उधर, ओड़माथा गांव के अशोक भंडारी की बारात भी बुधवार को ही घर पहुंचेगी। अशोक गुड़गांव में नौकरी करते हैं। उन्होंने कहा कि शादी के तुरंत बाद मतदान करने की प्रबल इच्छा थी, लेकिन यहां की मतदाता सूची में नाम ही नहीं जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed