{"_id":"6898c76ed21fe8cc5809cfdb","slug":"due-to-road-closure-the-sick-person-was-brought-to-madkot-in-a-doli-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131229-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क बंद होने से बीमार को डोली में रखकर पहुंचाया मदकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क बंद होने से बीमार को डोली में रखकर पहुंचाया मदकोट
Sun, 10 Aug 2025 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क बंद होने से बीमार व्यक्ति को डोली में ले जाते बोना गांव के युवा। स्रोत: वीडियो ग्रैब
बंगापानी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी के झापुली से बोना मोटर मार्ग दो सप्ताह से बंद है। कई स्थानों पर सड़क पर नाले बह रहे हैं। वाहन संचालन ठप होने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। रविवार को एक बीमार बुजुर्ग को डोली में बैठाकर पांच किमी दूर झापुली तक पहुंचाना पड़ा।
सामाजिक कार्यकर्ता बिक्रम जेष्ठा ने बताया कि बोना निवासी पुष्कर सिंह का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। उनके चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण डोली के सहारे बोना से पांच किलोमीटर दूर झापुली तक पहुंचाया गया। इसके बाद वाहन से प्राथमिक इलाज के लिए मदकोट ले जाया गया। देर होने के कारण परिजन उन्हें जिला अस्पताल नहीं ले जा सके। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिक्रम दानू का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बाद भी सड़क नहीं खोली जा रही है। उन्होंने लोगों की परेशानी को देखते हुए शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है।
इधर, रविवार सुबह भी थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग में मलबा आया। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैनात जेसीबी मशीन से मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हुआ। रविवार को मौसम सामान्य रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।