{"_id":"57ffc2564f1c1b6e5229103c","slug":"dsuli-amazing-cave-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशौली में अद्भुत गुफा का पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशौली में अद्भुत गुफा का पता चला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
दशौली में गुफा के अंदर प्राकृतिक रूप से उभरी आकृतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग ब्लॉक के दूरस्थ दशौली गांव के जंगल में अद्भुत गुफा का पता चला है। गुफा के अंदर पातालभुवनेश्वर की गुफा जैसी देवी-देवताओं की तरह आकृतियां बनी हैं। इस बार नवरात्र में गुफा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गांव के लोगों का कहना है कि यदि गुफा तक पहुंचने के लिए रास्ता बना दिया जाए और आवासीय सुविधा की व्यवस्था की जाए तो क्षेत्र में गुफा के सहारे पर्यटन का विकास हो सकता है। गांव के लोग गुफा मिलने से काफी उत्साहित हैं। वह अपने स्तर से भी इसके विकास की पहल करने लगे हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि कुछ दिन पहले जंगल गए लोगों को गुफा का पता चला। जब कुछ साहसी युवाओं ने गुफा के अंदर जाकर देखा तो वहां बनी विभिन्न प्रकार की आकृतियों को देख कर उत्साहित हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। गांव के युवा दीक्षित पाठक ने बताया कि यह गुफा पातालभुवनेश्वर की तरह ही है। उसमें कई प्रकार की आकृतियां प्राकृतिक रूप से उभरी हैं। इन आकृतियों पर पानी की बूंदें टपकती रहती हैं। गांव के कैलाश चंद्र पाठक, कौस्तुभानंद पाठक आदि ने बताया कि गुफा के दर्शन के लिए इस बार नवरात्र में कई लोग पहुंचे थे। उन्होंने सरकार और पुरातत्व विभाग से गुफा के आसपास सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
पुरातत्व अधिकारी निरीक्षण करेंगे
पिथौरागढ़। पुरातत्व विभाग के प्रभारी डॉ. सीएस चौहान ने कहा कि पहाड़ पर प्राकृतिक रूप से गुफाएं मिलती रहती हैं। दशौली में मिली गुफा का निरीक्षण किया जाएगा। यदि उसमें विकास की संभावना होगी तो उस दिशा में काम किया जाएगा। जल्द ही एक टीम दशौली गांव का दौरा करेगी। अध्ययन और निरीक्षण के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन