{"_id":"5ffc877f8ebc3e30b91cb42a","slug":"dry-run-will-take-place-in-25-vaccinations-centers-of-pithoragarh-pithoragarh-news-hld410785524","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 25 टीकाकरण केंद्रों में होगा पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 25 टीकाकरण केंद्रों में होगा पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक लेते डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 25 टीकाकरण केंद्रों में आज होगा पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। जिले में शासन की गाइडलाइन के अनुसार 12 जनवरी को 25 टीकाकरण केंद्रों में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर तैनात सभी जोनल मजिस्ट्रेट, एमओआईसी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
सोमवार को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें टीकाकरण की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि 12 जनवरी को जिले के 25 टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 25 व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 16 जनवरी से होने जा रहे टीकाकरण कार्य के लिए सभी तैयारियां, प्रशिक्षण समय पर पूर्ण कर लें। टीकाकरण केंद्रों में विभिन्न कार्मिक तैनात रहेंगे। इसमें दो टीकाकरण अधिकारी, एक मेडिकल अधिकारी, एक एएनएम, चार प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ टीकाकरण अधिकारी तैनात रहेंगे। इस दौरान पूरी तरह से कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। बैठक में सीएमओ डॉ. एचसी पंत, एसडीएम पिथौरागढ़ तुषार सैनी, गंगोलीहाट बीएस फोनिया, धारचूला एके शुक्ला, एसीएमओ एवं जिला टास्क फोर्स के सचिव डॉ. मदन बोनाल, डीडीओ गोपाल गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव आदि शामिल रहे।
--------------------- दो इनसेट
टीकाकरण की होगी वेबकॉस्टिंग
पिथौरागढ़। डीएम ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार वर्तमान में एक दिन में एक टीकाकरण केंद्र में न्यूनतम 100 और अधिकतम 200 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। सभी टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण की वेबकास्टिंग भी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
-----------
टीकाकरण के लिए को विन एप पर होगा पंजीकरण
पिथौरागढ़। टीकाकरण के लिए को-विन एप बनाया गया है। जब वह खुल जाएगा संबंधित व्यक्ति उस पोर्टल पर अपना पंजीकरण ऑनलाइन करा सकता है। उसके बाद संबंधित व्यक्ति के मोबाइल फोन में एक मैसेज टीकाकरण के लिए आएगा, जिसमें सभी जानकारियां दर्ज होंगी। (संवाद)
--------------
11पीटीएच10 पी-
पिथौरागढ़ जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक लेते डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे।