{"_id":"5f7609cf8ebc3e9be601f8de","slug":"dr-bhagwati-pal-gave-fire-to-mother-s-pyre-pithoragarh-news-hld3989579194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ भगवती पाल ने मां की चिता को दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ भगवती पाल ने मां की चिता को दी मुखाग्नि
विज्ञापन
अस्कोट में मां की चिता को मुखाग्नि देती पुत्री डॉ भगवती पाल।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट(पिथौरागढ़)। अब बेटियां तमाम रूढ़ियों को दरकिनार कर आगे आने लगी हैं। अस्कोट में पूर्व प्रधानाचार्या कलावती देवी की चिता को उनकी बेटी डॉ. भगवती पाल और बेटे ने मुखाग्नि दी।
राजकीय आदर्श विद्यालय ओगला की पूर्व प्रधानाचार्य कलावती देवी (75) का बुधवार को निधन हो गया। बृहस्पतिवार को हंसेश्वर मठ के पास स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मां की चिता को मुखाग्नि जिला महिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. भगवती पाल और उनके भाई राज्य आंदोलनकारी वीरजंग पाल ने दी। कलावती लंबे समय से बीमार थीं।
उनके निधन पर कांग्रेस नेता प्रदीप पाल, तनुज पाल, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, आनंद बल्लभ ओझा, भीम सिंह भंडारी, खड़क सिंह भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल, राज्य आंदोलनकारी गोविंद सिंह रावत, कुंवर बहादुर पाल आदि ने शोक जताया है। संवाद