फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM honored Anganwadi worker Deepa

Pithoragarh News: डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दीपा को किया सम्मानित

Mon, 08 Sep 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
DM honored Anganwadi worker Deepa
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने जिला सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा पांडेय को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। दीपा पिछले 19 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुर बुंगा में सेवाएं दे रही हैं। इस वर्ष उन्हें राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार ने कहा कि दीपा जैसी समर्पित कार्यकर्ता ही समाज को मजबूत नींव प्रदान करती हैं। संवाद
विज्ञापन

जनपद में उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

चंपावत। जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार ने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका राप्रावि च्यूरानी मंजू बाला, शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त सहायक अध्यापक (सअ) राउप्रावि पासम नरेश कुमार जोशी, सअ राउमावि खूनाबोरा प्रकाश चंद्र उपाध्याय, उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान से सम्मानित सअ राउप्रावि बिसारी, पाटी रविश कुमार पचौली और राप्रावि फागपुर देवेंद्र सिंह को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही समाज का समग्र विकास संभव है और इसमें अध्यापकों की भूमिका सबसे अहम होती है। इस अवसर पर एसडीएम अनुराग आर्या, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, बीईओ मान सिंह, प्रकाश सिंह जंगपांगी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed