{"_id":"618577b58fd89867304dcc5f","slug":"diwali-in-pithauragarh-hospital-pithoragarh-news-hld4436475164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ मनाया दीपावली का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ मनाया दीपावली का पर्व
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों के साथ दिवाली मनाते घनश्याम ओली सोसाइटी के बच्चे।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के बच्चों और स्वयंसेवियों ने दीपावली का पर्व जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ मनाया। इस दौरान संस्था ने डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और तीमारदारों को टीका लगाकर उन्हें मिठाई एवं फल बांटे। संस्था के अध्यक्ष अजय ओली ने कहा कि उनका मकसद ऐसे लोगों के साथ खुशियां बांटना है जो किसी कारणवश परिवार से दूर हैं। इस अवसर पर पूजा भट्ट, साक्षी, निकिता, अनुष्का, अर्चना, प्रियंका आदि थे।
इधर ब्रह्मकुमारीज राजयोग केंद्र चिमस्यानौला में दीपोत्सव उमंग, उत्साह के साथ मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद संस्था की बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। केंद्र की संचालिका डॉ. उमा पाठक ने दीपावली से जुड़ी पौराणिक गाथाओं में छिपे रहस्य एवं ज्ञान से अवगत कराया। महिलाओं ने रंगोली एवं दीपमाला जलाई। कार्यक्रम में गोबिंदी खड़ायत, नंदा एरी, गीता बिष्ट, कमला मखौलिया, जीवंती खाती, नंदा बिष्ट, चांदनी खोलिया, जानकी पंत आदि रहे।
पिथौरागढ़ की रामलीला कमेटी टकाना की ओर से दीपावली पर्व पर रामलीला मंच पर 108 दिये जलाकर श्री राम लिखा गया। इस अवसर पर कमेटी के सचिव मोहन लाल वर्मा, पंकज पांडेय, शिवम पंत, टीसी उपाध्याय, योगेश पांडेय, पूरन चंद्र पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
दिवाली पर जरूरतमंदों को राशन बांट कर दीं खुशियां
पिथौरागढ़। दीपावली पर यूथ अपलिफ्टमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन (युवा) ने सामाजिक लोगों के सहयोग से जरूरतमंदों को कच्चा राशन और कपड़े देकर खुशियां बांटीं। संस्था के स्वयंसेवी जगदीश धामी का कहना है कि हमने खुशहाली के प्रतीक पावन पर्व दीपावली पर कुछ जरूरतमंदों के घरों में अपनी तरफ से छोटी सी खुशी पहुंचाने की कोशिश की है। भविष्य में ऐसा कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर नरेंद्र सौन, जगदीश धामी, हेमंत सौन, करन सौन, अमित सामंत, उपासना जोशी, सचिन सौन, नीरज सौन, मोहित नगरकोटी आदि रहे।
डीडीहाट में जमकर हुई आतिशबाजी
डीडीहाट/गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में भी भीड़ रही। महिलाओं ने अपने घरों में ऐपण के माध्यम से सजावट की। कनालीछीना, अस्कोट, पीपली, देवलथल आदि कस्बों में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने गणाई गंगोली क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।