{"_id":"668ec40e7a0d852af30039f6","slug":"district-panchayat-member-received-threat-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-115337-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला पंचायत सदस्य को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला पंचायत सदस्य को मिली धमकी
Wed, 10 Jul 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को एक नंबर से अंजाम भुगतने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर देने के 24 घंटे के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने एसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में मर्तोलिया का कहना है कि मूल निवास की बात करने पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। उन्हें पागल इंसान भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि को पागल इंसान कहकर सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल की गई है। तहरीर में लिखा है कि अंजाम भुगतने की धमकी के बाद वह शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव में है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उसके परिवार में एक सदस्य की देहरादून में संदिग्ध अवस्था में चार साल पहले मौत हुई थी। इस धमकी के बाद वह और उनका परिवार डरा हुआ है। मुनस्यारी थाने के एसओ नासिर हुसैन का कहना है कि नए कानून के मुताबिक 14 दिन की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद