{"_id":"63936a5a7db93766f4590974","slug":"discussion-on-preventing-criminal-incidents-on-the-border-pithoragarh-news-hld484683715","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीमा पर आपराधिक घटनाएं रोकने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीमा पर आपराधिक घटनाएं रोकने पर चर्चा
विज्ञापन
झूलाघाट में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के अधिकारियों की समन्वय बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के अधिकारियों की शुक्रवार को झूलाघाट में समन्वय बैठक हुई जिसमें आपसी समन्वय से अपराधों को रोकने पर चर्चा की गई।
एसएसबी झूलाघाट की जी कंपनी में 55वीं वाहिनी के कमांडेंट एसके शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनाधिकृत रास्तों से आवागमन पर रोक लगाने, सीमा पर होने वाले अपराधों की सूचनाओं का वरीयता के आधार पर आदान प्रदान करने, झूलापुलों के अलावा अन्य अनाधिकृत (टायर-ट्यूब) रूप से आवागमन पर रोक लगाने, मानव तस्करी रोकने, दोहरी नागरिकता के संबंध में चर्चा की गई।
इस दौरान हल्दूघाट में नाव शुरू करने, शादी ब्याह के सीजन में झूलापुल को निश्चित समय के लिए खोलने, नेपाली युवकों के भारत में आकर मेडिकल स्टोर से नशीली दवाई खरीदने पर रोक लगाने, रिवर राफ्टिंग को अंतरराष्ट्रीय नदी के अलावा अन्य नदियों में कराने के साथ ही सीमा क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान विस्फोट का समय निर्धारित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में नेपाल के 51 गुल्म एपीएफ बैतड़ी के डीएसपी गंगा दत्त पंत, जुलाघाट नेपाल पुलिस के एसआई योगेश बहादुर पाल, जुलाघाट नेपाल एपीएफ बीओपी के एसआई राजेंद्र नाथ, जुलाघाट नेपाल भंसार के सुपरिटेंडेंट अनिल कुमार झा, झूलाघाट थाने के एसआई मनोहर लाल, झूलाघाट कस्टम के निरीक्षक शिवेंद्र पांडे, झूलाघाट आईबी के डीसीआईओ सतेंद्र सिंह, झूलाघाट के एएसआईओ नरेश गिरी, एसएसबी निरीक्षक हवा सिंह, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।