{"_id":"613262a58ebc3ee5300252b9","slug":"disaster-in-jumma-village-pithoragarh-news-hld43672465","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करते समय पत्थर की चपेट में आया युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करते समय पत्थर की चपेट में आया युवक घायल
विज्ञापन
जुम्मा के रोड़ा छलकन्या घायल व्यक्ति को हेली से धारचूला लाने के बाद अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत जुम्मा के रोड़ा छलकन्या निवासी एक युवक आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करते समय पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से धारचूला अस्पताल लाया गया, जहां उसके पैर पर 20 टांके लगे हैं।
रोड़ा छलकन्या निवासी धर्मेंद्र सिंह (26) आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करते समय पत्थर की चपेट में आ गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला हेलीकॉप्टर भेजा।
शुक्रवार को 19 घंटे बाद जुम्मा गांव स्थित अस्थायी हेलीपैड से घायल को धारचूला अस्पताल पहुंचाया गया। धर्मेंद्र के पैर पर 20 टांके लगे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन धामी ने प्रशासन से घायल व्यक्ति को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि बीतें दिनों हुई भारी बारिश से ग्राम पंचायत जुम्मा के रोड़ा, छलकन्या, रोड़ा पलपला, लालीगड़ा में तबाही मची है। रास्ते और पेयजल योजनाओं के ध्वस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र पैदल रास्ते और पेयजल योजनाओं को ठीक करने की मांग की है।