फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Disaster in Jumma Village

आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करते समय पत्थर की चपेट में आया युवक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Disaster in Jumma Village
जुम्मा के रोड़ा छलकन्या घायल व्यक्ति को हेली से धारचूला लाने के बाद अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत जुम्मा के रोड़ा छलकन्या निवासी एक युवक आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करते समय पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से धारचूला अस्पताल लाया गया, जहां उसके पैर पर 20 टांके लगे हैं।
विज्ञापन

रोड़ा छलकन्या निवासी धर्मेंद्र सिंह (26) आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करते समय पत्थर की चपेट में आ गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला हेलीकॉप्टर भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को 19 घंटे बाद जुम्मा गांव स्थित अस्थायी हेलीपैड से घायल को धारचूला अस्पताल पहुंचाया गया। धर्मेंद्र के पैर पर 20 टांके लगे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन धामी ने प्रशासन से घायल व्यक्ति को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीतें दिनों हुई भारी बारिश से ग्राम पंचायत जुम्मा के रोड़ा, छलकन्या, रोड़ा पलपला, लालीगड़ा में तबाही मची है। रास्ते और पेयजल योजनाओं के ध्वस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र पैदल रास्ते और पेयजल योजनाओं को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed