फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Director Seema Jaunsari examined the educational level

Pithoragarh News: निदेशक सीमा जौनसारी ने परखा शैक्षिक स्तर

Fri, 03 Nov 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Director Seema Jaunsari examined the educational level
बेड़ीनाग जीआईसी का औचक निरीक्षण करतीं माध्यमिक ​शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने जीआईसी बेड़ीनाग और राईआगर क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निदेशक जौनसारी ने अटल आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज का निरीक्षण कर अभिलेखों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं सवाल पूछते हुए शैक्षिक स्तर को परखा। प्रधानाचार्य को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए और प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बेड़ीनाग में जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। निदेशक ने कहा विद्यालयों में अटैचमेंट की व्यवस्था पिछले मार्च में ही समाप्त कर दी गई है। कहा कि अभी वह विद्यालयों का निरीक्षण कर रही हैं जहां कहीं भी यह व्यवस्था पाई जाएगी उसे निरस्त किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त सचिव डीएल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, रमेश चंद्र मौर्य, हिमांशु, भूपेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed