फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Direct competition on president and secretary post

अध्यक्ष और सचिव पद पर सीधी टक्कर

Wed, 05 Sep 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Direct competition on president and secretary post
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में जुलूस निकालते निर्विरोध प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। पुलिस के कड़े पहरे में नामांकन किए गए। अध्यक्ष और सचिव पद पर सीधी टक्कर होने से चुनाव दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन


बुधवार को अध्यक्ष पद के राकेश जोशी ने समर्थकों के साथ नामांकन कराया। इस पद के दूसरे उम्मीदवार दीपक लोहिया ने मंगलवार को ही अपना नामांकन करा लिया था। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर प्रीति टम्टा और सोनी पिपलिया, सचिव पद पर दिनेश सिंह, संयुक्त सचिव पद पर भाष्कर मनोला, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दीप चंद्र जोशी, गोवर्धन, सांस्कृतिक सचिव पद पर विनय भट्ट और दीपा बिष्ट ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


सचिव पद पर भूपेश बिष्ट ने मंगलवार को ही नामांकन करा लिया था। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अजय शुक्ल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र भंडारी, सचिव पद पर भूपेश बिष्ट और कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद्र बिष्ट ने मंगलवार को ही नामांकन करा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी जोश दिखाई दिया। बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे से सामान्य सभा होगी। नामांकन कराने में डॉ. पंकज भट्ट, डॉ. गिरीश पंत, डॉ. जेएस गढ़िया, डॉ. आभा शर्मा, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. प्रेमलता पंत ने सहयोग किया।

गंगोलीहाट में निर्विरोध बना छात्रसंघ
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट महाविद्यालय में छात्रसंघ के सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। प्राचार्य सुशील कुमार गुरुरानी और चुनाव अधिकारी डॉ. कविता बिष्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अजय कन्याल, उपाध्यक्ष पद पर दीपक सिंह, छात्रा उपाध्यक्षा चंद्रकला उप्रेती, सचिव नरेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव निर्मल सिंह और कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक खाती ने नामांकन कराया। इनके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए शोभा बिष्ट और सांस्कृतिक सचिव पद पर सतीश ने नामांकन कराया। सभी उम्मीदवार अभाविप से जुड़े हैं। ब्यूरो

बेड़ीनाग में सभी नामांकन सही मिले
बेड़ीनाग। डिग्री कॉलेज में नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। निर्वाचन अधिकारी डॉ. जेएन पंत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर नीरज जोशी, मनोज सिंह बोरा, छात्रा उपाध्यक्षा पद के लिए संगीता आर्या, तनुजा भारती, उपाध्यक्ष पद पर सूरज कुमार, सचिव पद पर हिमांशु बोरा, सौरभ कुमार चन्याल, उप सचिव पद पर सुमित कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर राजा सिंह के नामांकन वैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार रोशन कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए सूरज सिंह, मुकेश कुमार ने नामांकन कराया है। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ है। ब्यूरो

मुनस्यारी में अध्यक्ष पद के तीन दावेदार
मुनस्यारी। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह चिराल, किशन प्रकाश और आन सिंह पंवार ने नामांकन कराया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि जोशी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र निखुर्पा, छात्रा उपाध्यक्षा के लिए चंद्रकला त्रिपाठी, महासचिव पद पर सुरेश राम और त्रिलोक सिंह ने नामांकन कराया। बाद में त्रिलोक सिंह ने नाम वापस ले लिया। संयुक्त सचिव पद के लिए प्रदीप कुमार और त्रिभुवन टाकुली ने नामांकन कराया। प्रदीप कुमार ने नाम वापस ले लिया। कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र राम, पूजा, विवि प्रतिनिधि पद पर मनीष पंचपाल और त्रिलोक पंडा ने नामांकन कराया। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। इस तरह उपाध्यक्ष, छात्र उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चुनाव होना तय है। ब्यूरो

गणाईगंगोली में भी निर्विरोध निर्वाचन
गणाईगंगोली। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा, निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुनेश पाठक ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सोनू सिंह बोरा, उपाध्यक्ष पद में प्रबीर चंद, छात्रा उपाध्यक्षा पूजा चन्याल, सचिव मनीष सिंह, उपसचिव ललित सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुनील सिंह बोरा ने ही नामांकन कराया है। ब्यूरो


मुवानी में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला
थल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुवानी में उपाध्यक्ष पद में रीना महरा, छात्रा उपाध्यक्षा पद पर चांदनी राठौर और कोषाध्यक्ष पद पर हरीश सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई से संजय कुमार और सुमित सिंह मंगला के बीच सीधा मुकाबला होगा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए भुवन चंद्र कापड़ी, नितेश सिंह बोरा ने नामांकन कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed