फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dimand of Pul Opening

सप्ताह में चार दिन पुल खोलने की मांग को लेकर डीएम से मिले व्यापारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dimand of Pul Opening
झूलापुल खोलने की मांग को लेकर विधायक चुफाल के नेतृत्व में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे से मिलते व्य - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक चुफाल के नेतृत्व में झूलाघाट के व्यापारी डीएम से मिले। व्यापार ठप होने से परेशान व्यापारियों ने सप्ताह में कम से कम चार दिन झूलापुल खोलने की मांग की।
विज्ञापन

झूलाघाट का सीमा पुल 23 मार्च 2020 से सामान्य आवाजाही के लिए पूर्णतया बंद है। इस कारण सीमांत के झूलाघाट का व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। पुल खुलवाने की मांग को लेकर व्यापार संघ के पदाधिकारी विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में सोमवार शाम डीएम विजय कुमार जोगदंडे से मिले। व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने डीएम से कहा कि झूलापुल बंद होने से व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। जिला उपाध्यक्ष संजीव जोशी ने वर्तमान पास व्यवस्था से व्यापारियों के असहमत होने की बात कही। महाकाली की आवाज के संयोजक शंकर खड़ायत ने व्यापारियों की आजीविका को ध्यान में रखने की बात कही। कोषाध्यक्ष दीपक इजरवाल ने सप्ताह में चार दिन सामान्य आवाजाही के लिए पुल को खोलने की मांग की। जिलाधिकारी ने कहा कि पुल खोलने को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। एनओसी मिलते ही पुल को सामान्य आवाजाही के लिए खोला जाएगा। वहां श्रीष चंद्र पंत, रमेश, राजू धामी, सुमित नरियाल, अतुल डिक्टिया, लक्ष्मण चंद, राजू चंद, मदन ओली, धर्मानंद पंत, डब्बू गड़कोटी, रामचंद्र भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति से पहले झूलापुल खोलने की मांग
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मसक्तू ने तहसील प्रशासन के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर मकर संक्रांति से पहले झूलापुल खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि मकर संक्रांति से पहले झूलापुल खुलने से पूर्व सैनिकों एवं महिलाओं को खरीदारी का मौका मिलेगा। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों के खाते स्टेट बैंक की जौलजीबी शाखा में हैं। झूलापुल खुलने से सभी खाताधारक लेनदेन कर सकेंगे, जिससे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से धारचूला की तर्ज पर जौलजीबी के झूलापुल को भी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed