{"_id":"68bf151aa9fae7af4205a0dd","slug":"dharchulas-woman-chief-accused-upcls-ee-of-indecency-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-132278-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला की महिला प्रधान ने यूपीसीएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला की महिला प्रधान ने यूपीसीएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
Mon, 08 Sep 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में यूपीसीएल कार्यालय में ईई के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला देहात की प्रधान नर्मदा रावल ने यूपीसीएल के ईई पर अभद्रता का आरोप लगाया। महिला प्रधान के समर्थन में पहुंचे लोगों ने यूपीसीएल कार्यालय में प्रदर्शन किया। सभी ने सीएम को पत्र भेजकर ईई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यूपीसीएल कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए प्रधान नर्मदा रावल ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ईई से मिलने पहुंचीं। ईई ने उनके साथ अभद्रता की। संबंधित समस्याओं का जवाब देने से इन्कार कर दिया। प्रधान के समर्थन में क्षेत्र के लोगों ने ईई के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जो अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते उनका आम जनता के प्रति व्यवहार कैसा होगा। कहा कि ईई के खिलाफ पुलिन्को तहरीर भी दी जाएगी।
चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राथी के प्रधान हरीश धामी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट, विशन सिंह, धन सिंह, विजय सिंह फिरमाल,नरेंद्र सिंह, देव सिंह, हरीश सिंह, नवीन थलाल, तुलसी देवी, लीला देवी, भागीरथी देवी, मुन्नी देवी, नीलम वर्मा, मनीष रावल, लक्ष्मण कुंवर, हरीश बिष्ट, गोविंद बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
...........कोट
विद्युत चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया था। जमतड़ गांव में बिजली चोरी पाई गई थी। इस मामले में नियमानुसार उपखंड अधिकारी की ओर से धारचूला कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उनसे मिलने आए जनप्रतिनिधियों की ओर से एफआईआर वापस लेने और जुर्माना कम किए जाने का दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने किसी से अपशब्द या अभद्रता नहीं की। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत हैं। - नितिन गर्खाल, ईई यूपीसीएल