{"_id":"5c4754bebdec2273ad00b1c3","slug":"dharchula-merkatua-erasotzaileen-atxiloketaren-eskaera-itxita-zegoen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धारचूला बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धारचूला बाजार बंद
Tue, 22 Jan 2019 11:07 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला ,धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/ अमर उजाला ,धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर रहा बाजार बंद।
- फोटो : पिथौरागढ़
13 जनवरी को हल्द्वानी के एक होटल में कवींद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह के ऊपर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीमांत का धारचूला बाजार पूरी तरह से बंद रहा। बाजार बंद रहने से लोग भोजन और चाय तक के लिए भी तरसे।
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को धारचूला के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। रं यूथ फोरम के अध्यक्ष पूरन ग्वाल के नेतृत्व में रं समुदाय के युवाओं ने मल्ली बाजार और गांधी चौक से लेकर तहसील कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम राजकुमार पांडे को ज्ञापन दिया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बाजार बंद रहने से दूर दराज से आये लोगों को चाय, पानी तक नसीब नहीं हुआ।
बैंक, पोस्ट आफिस आदि काम से आए लोग फोटो स्टेट नहीं कर पाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा, रं यूथ फोरम के महासचिव राजेंद्र नबियाल, महेंद्र बुदियाल, वीरेंद्र नबियाल, दिनेश चलाल, दान सिंह बोनाल, सुखराज चलाल, राजेंद्र सिंह, दीपक दरियाल, जनक सीपाल, ज्ञान सिंह,धर्मेंद्र गर्ब्याल, सुनील गर्ब्याल, पप्पू गर्ब्याल, बृजेश नबियाल, रुपेश खैर, जितेंद सिंह आदि लोग मौजूद थे।