फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Development, Tanuja won the individual championship

विकास, तनुजा ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप

Fri, 14 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Development, Tanuja won the individual championship
जिला स्तरीय मिनी खेलकूद में पुरस्कृत किए गए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में विण विकासखंड ने ओवरआल चैंपियनशिप हासिल की। व्यक्तिगत चैंपियनशिप मुनस्यारी के विकास सिंह नेगी और गंगोलीहाट की तनुजा बिष्ट के नाम रही।

विज्ञापन


200 मीटर सब जूनियर दौड़ विण के सुनील सिंह ने जीती। इसी विकासखंड के योगेश लोहिया दूसरे, गंगोलीहाट के विनय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डीडीहाट की सिया बोहरा विजयी रहीं। कनालीछीना की शीतल दूसरे, गंगोलीहाट की रुचि पंत तीसरे, सब जूनियर की ऊंची कूद में विण के सुनील पहले, कनालीछीना के पारस दूसरे, मूनाकोट के विमल तीसरे, बालिका वर्ग में डीडीहाट की सिया बोहरा, विण की माया, लतिका पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक, जूनियर वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समूहगान और लोकनृत्य, सुलेख में विण पहले स्थान पर रहा। डीडीहाट ने दूसरा, गंगोलीहाट ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में विण पहले, दूसरे स्थान पर रहा। गंगोलीहाट ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता का समापन जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने किया। आयोजक जिला शिक्षाधिकारी बेसिक शौकत अली ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, जेपी वर्मा, कैलाश जोशी, कृष्ण कुमार पांडेय, नवीन पुनेठा ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed