{"_id":"5730c3174f1c1b7c0a919b0d","slug":"deprived-of-the-road-trying-to-resist","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से वंचित करने की कोशिश का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से वंचित करने की कोशिश का विरोध
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क से वंचित करने की कोशिश का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत ग्राम पंचायत गोबराड़ी से ग्राम पंचायत चिटगालगांव तक स्वीकृत चार किमी सड़क से अनुसूचित जाति के लोगों को वंचित करने की कोशिश का विरोध करते हुए लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि सड़क 11 साल पहले वर्ष 2004-05 में स्वीकृत हो गई थी। अब सड़क निर्माण की प्रक्रिया चल रही है तो कुछ गांवों के लोग सड़क को अपने वहां ले जाना चाहते हैं। यदि ऐसा होता है तो अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव सड़क से वंचित हो जाएंगे। कहा कि सड़क स्वीकृति के बाद से ही कुछ गांवों के लोग सड़क को सर्वे के अनुसार नहीं बनने देना चाहते हैं। इस प्रकरण में आपत्ति लगाने वाले लोगों के सामने विकल्प भी रखे गए लेकिन वह लोग नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
कहा है कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान का धन अनुसूचित जाति के उत्थान में ही खर्च हो सकता है। इसलिए अनुसूचित जाति के गांवों को जोड़कर ही सड़क को बनाना बाध्यता है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अनुसूचित जाति के लोग सड़क से वंचित न हों और मानकों के विपरीत योजना का धन खर्च न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन में संतोष राम, जगदीश राम, शिव राम, दीवानी राम, ललित राम, बहादुर राम, जोगा राम, श्याम राम, मनोज कुमार, भीम राम, जीवन राम, सुनील कुमार, कमल कुमार, नरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, भूपाल सिंह, चंद्र सिंह, प्रेम सिंह, दुर्गा सिंह समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन