{"_id":"647b833b61b704ed8f036aca","slug":"demonstration-against-beo-on-the-second-day-also-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-164-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीईओ के खिलाफ दूसरे दिन भी हुआ धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीईओ के खिलाफ दूसरे दिन भी हुआ धरना-प्रदर्शन
Sat, 03 Jun 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने मूनाकोट की खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। कर्मियों ने सीईओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के आंदोलन को कई जन संगठनों ने समर्थन दिया है।
शनिवार को सीईओ कार्यालय में धरने में बैठे मिनिस्टीरियल कर्मियों ने नारेबाजी की। आंदोलनकारी कर्मियों ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ने बीआरसी भवन में निजी आवास बनाया है। जिला सचिव नवीन चंद्र पाठक ने कहा कि जब तक बीआरसी भवन खाली नहीं किया जाता और खंड शिक्षा अधिकारी के पति के सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप की प्रशासनिक और पुलिस जांच नहीं कराई जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी गोपू महर, महेश पाठक, विनीत पाठक, भूपेश जोशी, अनिल रौतेला ने धरना स्थल पहुंचकर कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
इस मौके पर पंकज सिंह खोलिया, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिला सचिव विजेंद्र लुंठी, अनिल चंद, मनोज कुमार, शैलेष पंत, ललिता पांगती, प्रांतीय उपाध्यक्ष सौरभ चंद, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति कुमार पांडेय, मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पंत, पंकज खोलिया, नवीन पाठक, मनोज कुमार, अनिल चंद, उमेद बसेड़ा, दिनेश्वर भट्ट, जयंत भट्ट, कैलाश बिष्ट, संतोष पुनेठा, गायत्री किशोर, निशा कन्याल, दीपा सेठी, हंसा रावत, विनीता, गीता जोशी, किरन, मीना सौन और माया मेहता आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- इनसेट...........
खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी आरोपों को नकारा
पिथौरागढ़। खंड शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की कार्यशैली के लिए पत्र जारी करने के बाद उन पर इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके पति का किसी भी कार्यालयी कार्य में किसी तरह का हस्तक्षेप कभी नहीं रहा। कार्यालय परिसर में अनुपयोगी पड़े आवास में वह परिवार के साथ साथ रह रही हैं। उनके वेतन से आवास भत्ते की कटौती हो रही है।