{"_id":"64ece88c36812a63a50b4b34","slug":"demand-to-build-road-from-jakh-to-rameshwar-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3779-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जाख से रामेश्वर तक सड़क बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जाख से रामेश्वर तक सड़क बनाने की मांग
Tue, 29 Aug 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दिया डीएम ज्ञापन सौंपा, एनएच बंद होने पर उसका विकल्प बन सकती है सड़क
पिथौरागढ़। जाख से रामेश्वर तक सड़क बनाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से 12 से अधिक गांव लाभान्वित होंगे। साथ ही यह सड़क एनएच के बंद होने पर उसका विकल्प बन सकती है।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे जाख क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में जाख से रामेश्वर तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। 13 वर्ष बीतने के बाद भी अधूरी कटिंग ही हो पाई है। कटिंग के कारण ग्रामीणों के खेत, रास्ते और गूल बर्बाद हो गए हैं। लंबे समय से वह इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 12 से अधिक गांवों के लोगाें को राहत मिलेगी। इस सड़क के बनने से बारहमासी सड़क के बंद होने पर पिथौरागढ़ पहुंचने के लिए बेहतर विकल्प होगा। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। वहां योगेश भट्ट,शिव सिंह बिष्ट, राहुल भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बदहाल लोहाघाट-खेतीखान मार्ग की मरम्मत की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-खेतीखान मार्ग की दुर्दशा से वाहन चालक गुस्से में हैं। चालकों ने मार्ग की हालत ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। चालकों ने कहा कि गड्ढों के कारण हादसा होने के लिए लोनिवि जवाबदेह होगा। इसे लेकर चालक मनोज सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के ईई को ज्ञापन सौंपा।
चालकों का कहना है कि लोहाघाट-खेतीखान मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों से न केवल लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि कई वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। वाहन चालकों का कहना है कि देवीधुरा का बगवाल मेला शुरू हो चुका है, इसी मार्ग से अधिकांश वाहनों की आवाजाही होती है।
इधर लोनिवि के ईई संजय चौहान का कहना है कि मार्ग पर बने गड्ढों को भरने, नालियों को खोलने के निर्देश अभियंता दिए गए हैं। ज्ञापन देने वालों में दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंह करायत, विनोद सिंह, संग्राम सिंह, कमल सिंह, मदन सिंह आदि थे।