फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for beautification of Chowbati's Margao Sun Temple

Pithoragarh News: चौबाटी के मड़गांव सूर्य मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग

Sat, 27 Jan 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for beautification of Chowbati's Margao Sun Temple
चौबाटी के मड़गांव ​स्थित मंदिर में विराजमान भगवान सूर्य की मूर्ति। स्रोत: दिनेश गुरुरानी
पिथौरागढ़। डीडीहाट के चौबाटी क्षेत्र के मड़गांव में उड़ीसा के कोणार्क शैली में बना सूर्य मंदिर उपेक्षित है। ग्रामीणों ने इसका सौंदर्यीकरण कर पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि चौबाटी से चार किमी की दूरी पर यह मंदिर है। यहां पहुंचने के लिए राज्य आंदोलनकारी सुभाष जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खुद चलने लायक रास्ता बनाया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार मंदिर माला मिशन कार्यक्रम के तहत मंदिरों को पर्यटन से जोड़ रही है वहीं ऐतिहासिक सूर्य मंदिर अभी भी विकास से अछूता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले में स्थित कटारमल सूर्य मंदिर का सरकार ने सौंदर्यीकरण कर वहां पर्यटक आवास गृह भी खोल दिया गया है जबकि इस मंदिर की कोई सुध नहीं ली गई। उन्होंने मड़ सूर्य मंदिर का सौंदर्यीकरण किए जाने को लेकर जिला पर्यटन विकास अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बाक्स
15 फरवरी को मंदिर में होगा सुंदर कांड
पिथौरागढ़। केएमएवीएन के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि 15 फरवरी को सूर्य पर्व पर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। रात में भजन-कीर्तन होंगे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एक पौधा धरती मां के नाम रोपा। इस मौके पर गणेश जोशी, बसंत जोशी, केवलानंद जोशी, दीप जोशी, विजय बोरा, नरेंद्र सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed