{"_id":"662bef71a723930380021d29","slug":"delhi-pithoragarh-42-seater-airline-could-not-start-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112673-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दिल्ली-पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दिल्ली-पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई
Fri, 26 Apr 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। औपचारिक शुभारंभ के बाद भी दिल्ली- पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इससे सीमांत के लोगों में नाराजगी है।
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे और दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 मार्च को किया था। हवाई अड्डे में विमान की ट्रायल लैडिंग भी सफल रही थी। लोगों का कहना है कि विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद सेवा शुरू होने की उम्मीद थी। दिल्ली में रहने वाले प्रवासियों भी विमान सेवा के शुभारंभ होने से उन्हें भी राहत मिलती, लेकिन सरकार ने औपचारिक शुभारंभ कर दिया और सेवा शुरू नहीं की। कांग्रेस नेता मुकेश पंत का कहना है कि वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा चल रही है। अगर दिल्ली से विमान सेवा शुरू हो जाती तो पर्यटन गतिविधियां बढ़तीं। सरकार दिल्ली- पिथौरागढ़ हवाई सेवा के नाम पर गुमराह कर रही है। संवाद
फ्लाई बिग सेवा का किराया कम करने की मांग
पिथौरागढ़। लोगों ने पिथौरागढ़- देहरादून और पिथौरागढ़- पंतनगर विमान सेवा का किराया कम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किराया मनमाना होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने शीघ्र किराया कम करने की मांग की है। संवाद
कोट
वर्तमान में पायलटों की ट्रेनिंग चल रही है। जिस कारण सेवा शुरू नहीं हो पाई है। फ्लाई बिग कंपनी से भी किराए को लेकर बात की जाएगी।
- आशीष कुमार मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़।