{"_id":"5b4b81eb4f1c1b47748b4f2a","slug":"declaration-of-a-phased-movement-for-the-construction-of-railway-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मार्ग निर्माण के लिए चरणबद्ध आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मार्ग निर्माण के लिए चरणबद्ध आंदोलन का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में रेल मार्ग निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में बोलतीं वक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति बागेश्वर की बैठक में रेल मार्ग निर्माण के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को तेज करने का एलान किया गया। बैठक में बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय परियोजना में शामिल टनकपुर-बागेश्वर और टनकपुर-जौलजीबी रेल मार्ग का शीघ्र निर्माण किया जाए। तय किया गया कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए धरना, प्रदर्शन, क्रमिक अनशन और चक्का जाम किया जाएगा। लोगों से अपील की गई कि अपने स्तर से प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसदों को रेल मार्ग निर्माण के लिए पोस्टकार्ड में पत्र भेजें। आंदोलन के भावी कार्यक्रमों में 29 जुलाई को बागेश्वर में बैठक, स्वतंत्रता दिवस से बागेश्वर में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
अक्तूबर में जंतर मंतर, दिल्ली में धरना दिया जाएगा। सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री और रेलमंत्री से मुलाकात कर रेलमार्ग निर्माण की मांग की जाएगी। चंद्र सिंह कार्की की अध्यक्षता और सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चुफाल एकलव्य के संचालन में हुई बैठक में रेल संघर्ष समिति के संयोजक डूंगर सिंह, एडवोकेट गोविंद भंडारी, नीमा डफौटी, हेम चंद्र पंत, मायादत्त जोशी, दीपक उप्रेती, हरीश भंडारी, ललिता अस्वाल आदि थे।
विज्ञापन