फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death in Nepal

नेपाल के बैतड़ी में बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Death in Nepal
नेपाल के बैतड़ी में दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : PITHORAGARH
बैतड़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में बृहस्पतिवार रात बस खाई में गिर गई। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए डडेलधूरा और धनगड़ी के अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात बैतड़ी से महेंद्र नगर के लिए चली पवनदूत यातायात की रात्रिकालीन बस रात 10 बजे पाटन के खोड़पे बाजार के पास खाई में गिर गई। हादसे में प्रहरी जवान रण बहादुर चंद, कर्मचारी कवींद्र जोशी, सित्तड़ गांव के करन सिंह ऐर, दार्चुला के तर्कराज गिरी, जगन्नाथ ओझा, कंचनपुर की विजना धामी, धनगड़ी के नरेंद्र चौधरी, ऋषिराम चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। कंचनपुर की 15 वर्षीय कितीका कार्की ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को धनगड़ी और 22 को डडेलधूरा के अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन

बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का कारण क्षमता से अधिक यात्री होना या चालक को झपकी आना हो सकता है। घटना की जांच अनुसंधान शाखा को दी गई है। नेपाल के पहाड़ी जिलों में सरकार ने रात्रि बस सेवा को अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed