{"_id":"64ca89a9cfa250f0470b1d55","slug":"ddhats-hopes-also-warned-of-work-boycott-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-2733-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट की आशाओं ने भी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट की आशाओं ने भी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी
Wed, 02 Aug 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में धरना प्रदर्शन करतीे आशा वर्कर। स्रोतः आशा वर्कर
डीडीहाट/गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। मानदेय की मांग के लिए आशाओं ने सीएचसी में प्रदर्शन भी किया।
आशा वर्कर एसोसिएशन की तहसील अध्यक्ष ममता कन्याल ने कहा कि आशाओं को दिसंबर 2022 से मार्च 2023 तक का मानदेय नहीं दिया गया है। प्रबंधन वर्ग अप्रैल से मानदेय का भुगतान कर रहा है लेकिन दिसंबर से मार्च तक के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
आशा कार्यकर्ताओं की सचिव रंजना ने कहा कि अगर एक सप्ताह में चार माह के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सभी आशा कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार के लिए मजबूर होंगी। प्रदर्शन में पुष्पा बोरा, दीपा मनौला, नारायणी चंद, कमला पंचपाल, अनीता देवी, मुन्नी खड़ायत आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
इधर गंगोलीहाट में कोरोना काल की प्रोत्साहन राशि, मोबाइल और बकाया मानदेय के भुगतान की मांग के लिए आशाओं का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। तेज बारिश के बावजूद दूर-दूर गांव से आशा कार्यकर्ताओं ने सीएससी में एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नसीमा बानो के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन करने वालों में कमला बिष्ट, मुन्नी देवी, प्रभा जोशी, मंजू देवी, सीता देवी, राधिका देवी, कमला भंडारी, रेनू पंत, हेमा पंत, भागीरथी देवी, तारा मेहरा आदि शामिल रहीं।
--
बेड़ीनाग की आशाओं का सीएचसी में प्रदर्शन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की ब्लाॅक अध्यक्ष सावित्री पंत के नेतृत्व में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को आशाओं ने सीएचसी में नारे लगाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। नौ महीनों से भुगतान नहीं हो रहा है लेकिन आशाओं को काम पर काम दिया जा रहा है। आशाएं अपना भरण पोषण कहां से करेंगी। सावित्रि ने कहा कि जब तक पिछला भुगतान नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में उमा पंत, सुनीता, निर्मला भंडारी, विमला देवी, पूनम रौतेला, धाना देवी, आशा बोरा, लीला राठौर आदि शामिल रहीं। संवाद