फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Daughter lit the funeral pyre of her father

Pithoragarh News: बेटी ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि

Thu, 11 Sep 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Daughter lit the funeral pyre of her father
सरयू नदी के किनारे सेराघाट में पिता की चिता को मुखा​ग्नि देती कल्पना। स्रोत: ग्रामीण
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेटा सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है और इधर गांव में पिता की अचानक मौत हो गई। बेटे के सात समुंदर पार होने के कारण बेटी ने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

बिलाड़ पट्टी के इटाना गांव के मानसिंह (52) पुत्र जीत सिंह बीते मंगलवार को अपने पिता का श्राद्ध करने की तैयारी में लगे थे। बिरादरों को श्राद्ध भोज का निमंत्रण दिया था। मानसिंह सब्जी काटने लगे। इस दौरान काम करते-करते मान सिंह की मौत हो गई। उनका इकलौता बेटा सऊदी अरब में है। दो बेटियों की शादी हो गई है। ऐसे में तीसरी बेटी कल्पना ने सेराघाट में सरयू नदी के किनारे पिता की चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर राजेंद्र सिंह, हरीश सिंह, गोपाल सिंह, बबलू सिंह, किशन सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed