फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand India Uzbekistan Army forces Joint exercise in Pithoragarh

संयुक्त सैन्य अभ्यास: भारतीय हथियारों से रूबरू हुए उज्बेकिस्तानी सैनिक, साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां

Wed, 22 Feb 2023 05:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

सैन्य क्षेत्र में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच चौथे संयुक्त युद्धाभ्यास दस्तलिक के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने एकेडमिक चर्चा की। एक दूसरे के देशों से अहम और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

विज्ञापन
Uttarakhand India Uzbekistan Army forces Joint exercise in Pithoragarh
भारतीय हथियारों से रूबरू हुए उज्बेकिस्तानी सैनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की सैन्य छावनी में चले रह दस्तलिक युद्धाभ्यास में उज्बेकिस्तान के अधिकारी और सैनिक भारतीय हथियारों से रूबरू हुए। दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों के बीच एकेडमिक चर्चा हुई।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के सैन्य क्षेत्र में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच चौथे संयुक्त युद्धाभ्यास दस्तलिक के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने एकेडमिक चर्चा की। एक दूसरे के देशों से अहम और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। दोनों देशों के अधिकारी और सैनिक इन जानकारियों को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान उज्बेकिस्तानी अधिकारियों और सैनिकों को भारतीय सेना के आधुनिक हथियारों से रूबरू कराया गया।
विज्ञापन


मोर्टार, रॉकेट लांचर, दूरबीन, आटोमेटिक गनें आदि के चलाने की जानकारी ली। युद्धाभ्यास में लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार डिमरी एससी के नेतृत्व में गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन के 45 और लेफ्टिनेंट कर्नल शेरजोद गुफरोव के नेतृत्व में उज्बेकिस्तानी सेना के उत्तर पश्चिमी सैन्य जिले की 53008 मोटराइज्ड इन्फैंट्री रेजीमेंट के 45 सैनिक शामिल हैं। ब्रिगेडियर मयंक वैद, कमांडर 32 इन्फैंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर मयंक वैद और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शौकत झोन सोरमोनकुलोउ ने युद्धाभ्यास का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed