फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gangolihat College students staged a protest for a road

Pithoragarh News: गंगोलीहाट महाविद्यालय के छात्रों ने सड़क के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gangolihat College students staged a protest for a road
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। छात्रों ने महाविद्यालय तक सड़क निर्माण और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय का नया भवन दो साल पहले ही बनकर तैयार हो गया है। इसे बनाने में करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि, सड़क न होने के कारण इसमें कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में केवल बीए की पढ़ाई हो रही है, जिसमें 574 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू न होने से छात्रों को दूसरे शहरों में पलायन करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जरमाल, पूर्व सचिव अमित वर्मा, करण कुमार टम्टा, पूर्व अध्यक्ष गौरव बोरा, गौरव पंत, रितेश, सोनी, मुस्कान, कविता, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed