{"_id":"6ac14a43dd50c2593903ac7e","slug":"ranikhet-and-pithoragarh-secured-the-first-position-in-the-piddu-competition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147533-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिड्डू प्रतियोगिता में रानीखेत और पिथौरागढ़ रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिड्डू प्रतियोगिता में रानीखेत और पिथौरागढ़ रहे प्रथम
Sun, 04 Oct 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में शनिवार को केएनयू जीआईसी के खेल मैदान में अंडर 14 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की मुर्गा झपट, खो खो और पिड्डू प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो के दोनों आयु वर्ग में डीडीहाट की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 खो खो में गंगोलीहाट और चंपावत द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर 14 मुर्गा झपट में धारचूला की रोशनी, डीडीहाट की मनीषा, 31 किलो भार वर्ग में गंगोलीहाट की वर्षा व पिथौरागढ़ की उमा, 34 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की दिया व चंपावत की अमृता तथा 40 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की मिस्टी, धारचूला की जिया क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग की पिड्डू प्रतियोगिता में रानीखेत और अंडर 14 बालिका वर्ग की पिड्डू प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग की मुर्गा झपट प्रतियोगिता के 38 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की रजनी व 41 किलो में गंगोलीहाट की अंजलि प्रथम स्थान पर रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉक्टर जगदीश सिंह नेगी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर अनुशासित होकर खेलों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की। नोडल अधिकारी दीपक भट्ट ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए।