फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Damping on road not made in UP

यूपी के समय बनी सड़क पर नहीं हुआ डामरीकरण

Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Damping on road not made in UP
ऐसी हो गई है गौरीहाट-दोली सड़क की हालत - फोटो : अमर उजाला

झूलाघाट क्षेत्र के गौरीहाट से दोली के लिए यूपी शासनकाल में विधायक निधि से बनी सड़क पर अब तक डामरीकरण नहीं हुआ है। निर्माण के 33 साल बाद भी डामर नहीं होने से सड़क का कोई लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सुविधा के अभाव में लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के दौर में विधायक रहे स्वर्गीय लीलाराम शर्मा ने वर्ष 1985 में गौरीहाट से दोली के लिए विधायक निधि से तीन किमी सड़क कटवाई। 15 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण हुआ, लेकिन राज्य बनने के 18 साल बाद भी इस सड़क पर डामरीकरण नहीं हुआ है। क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल दीवार, नाली निर्माण और गड्ढे भरान के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये दे चुके हैं। आपदा मद से भी सड़क के किनारे दीवार बनाने का काम किया गया। गांव के लोग प्रत्येक वर्ष बरसात के बाद श्रमदान से सड़क की मरम्मत करते हैं।
विज्ञापन


वहीं, सड़क पर डामरीकरण न होने से दोली और भंडाखोली गांव के लोग परेशान हैं। सुविधा न होने से दोनों गांवों के 240 परिवार में से 170 परिवार अन्यत्र बस चुके हैं। विधायक चुफाल का कहना है कि उस समय रोजगार गारंटी योजना से सड़क कटी थी। जल्दी ही शासन से सड़क को विधिवत स्वीकृति दिलाकर नए सिरे से सड़क का काम कराया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी का कहना है कि सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को गया है। स्वीकृति के बाद काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed