फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cylinder costs Rs 1347 till you reach home

घर पहुंचाने तक 1347 रुपये का पड़ता है सिलिंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cylinder costs Rs 1347 till you reach home
बदहाल सिलौनी-क्वीगांव सड़क। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। सिलौनी-क्वीगांव-जमतड़ी सड़क पर डामर नहीं होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। रसोई गैस सिलिंडर के वाहन के गांवों तक नहीं पहुंच पाने के कारण ग्रामीणों को सिलिंडर भरने के लिए वाहन चालकों को 30 किमी का 300 रुपये अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क पर जल्द ही डामर नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के सिलौनी से क्वीगांव तक सड़क का निर्माण लोनिवि ने वर्ष 2016-17 में किया। दो साल पहले विधायक निधि से जमतड़ी तक दो किमी सड़क को फिर से काटा गया लेकिन पांच साल बाद भी सड़क पर डामरीकण नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र के नासुल, भैसढुंगा, पटखानी, बंपटा, मझेड़ा, क्वीगांव, सिमयती सहित जमतड़ी के लोगों को सिलिंडर भराने के लिए 300 रुपये अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है जबकि वहां सिलिंडर 1147 रुपये का मिलता है।
विज्ञापन

गांवों में स्कूल बस नहीं आने से बच्चों को निजी वाहनों से स्कूल जाना पड़ता है। क्वीगांव की प्रधान तुलसी देवी ने बताया कि डामरीकण की मांग को लेकर वह कई बार लोनिवि के चक्कर काट चुकी हैं। उन्होंने डामरीकरण के लिए धन स्वीकृत नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कार्य 2020 में पूरा हुआ है। अभी सड़क मेंटिनेंस में चल रही है। किसी विधायक या मंत्री ने डामरीकरण के लिए अब तक प्रस्ताव नहीं दिया है। जैसे ही प्रस्ताव मिलेगा उसे शासन को भेजा जाएगा। -मनीष पंत, जेई लोनिवि पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed