फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cuphala still expected to get the post of Minister

चुफाल को अब भी मंत्री पद मिलने की उम्मीद

Sun, 19 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cuphala still expected to get the post of Minister
डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट सीट से लगातार पांच बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा नेता विशन सिंह चुफाल को अब भी उम्मीद है कि शायद पार्टी उनकी वरिष्ठता, ईमानदारी और अनुभव को देखते हुए मंत्री पद देगी। शनिवार को देहरादून में मंत्रिमंडल के शपथग्रहण कार्यक्रम में चुफाल का नाम शामिल नहीं हो पाया। अब मंत्री के दो पद रिक्त हैं, लेकिन चुफाल का यह भी कहना है कि कहीं इसमें एक अनार सौ बीमार वाली कहावत न हो जाए। क्योंकि कई लोग अभी मंत्री पद पाने की कोशिश में हैं।

विज्ञापन


देहरादून से फोन पर विधायक चुफाल ने कहा कि सबसे बड़ी मायूसी उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हुई। डीडीहाट क्षेत्र से बड़ी संख्या में उनके समर्थक देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की अपने नेता से अपेक्षा होती है। यदि मंत्रालय मिल जाता तो लोगों के काम करने में आसानी हो जाती। चुफाल को यह उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के साथ जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें उनका (मेरा) नाम जरूर होगा। भाजपा की पिछली सरकार में चुफाल के पास वन, पंचायतीराज, सहकारिता जैसे मंत्रालय थे। विधायक चुफाल ने कहा कि अब भी वह इसी प्रयास में हैं कि मंत्री पद मिल जाए। उनको उम्मीद है कि पार्टी के स्तर से जो भी फैसला होगा सही होगा।
विज्ञापन


चुफाल ने डीडीहाट सीट से इस बार कांटे की टक्कर में जीत दर्ज की थी। उनके खिलाफ उनकी ही पार्टी के किशन सिंह भंडारी बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन चुफाल ने 2368 वोटों के अंतर से यह सीट जीत ली और लगातार पांचवीं बार विधानसभा में पहुंच गए। जिले से इस बार भाजपा ने चार में से तीन सीटें जीती हैं। इनमें से पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ले ली है। गंगोलीहाट से चुनी गई मीना गंगोला पहली बार विधानसभा में पहुंची हैं। वरिष्ठता के आधार पर चुफाल का मानना है कि मंत्रिमंडल में उनको स्थान जरूर मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed