फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth killed in scooty and vehicle collision

स्कूटी और वाहन की टक्कर में युवक की मौत

Sat, 11 Nov 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in scooty and vehicle collision
नैनीपातल के पास स्कूटी दुर्घटना में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़-कनालीछीना मार्ग पर नैनीपातल के पास शनिवार दोपहर बाद पिकप वाहन और स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जाजरदेवल थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि लछैर की तरफ से स्कूटी (यूके 05 ए-9283) पर सवार होकर बड़ालू निवासी नरेंद्र चंद (21) पुत्र देवेंद्र चंद, मड़खड़ायत निवासी शुभम सिंह (18) पुत्र किशन सिंह और किल्ल मूनाकोट निवासी सचिन चंद (19) पुत्र सुरेंद्र चंद आ रहे थे। इस बीच नैनीपातल के पास सामने से आ रहे पिकप वाहन (यूए 06 6164) से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई और स्कूटी पर सवार तीनों युवक जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां नरेंद्र चंद की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पिकप वाहन चालक छड़नदेव निवासी नैनसिंह धामी को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि स्कूटी चला रहे नरेंद्र चंद ने साधारण सा हेलमेट पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नरेंद्र स्कूटी को तेज गति से चला रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने घायल युवकों से पूछताछ के बाद बताया कि ये तीनों लछैर घूमने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। थल-डीडीहाट सड़क पर शनिवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क निर्माण कंपनी का ट्रैक्टर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर में चालक के अलावा कोई अन्य नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील मुख्यालय से पुलिस और आपात चिकित्सा सेवा 108 वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस उप निरीक्षक एमएस बोहरा ने बताया कि यह ट्रैक्टर सानदेव के पास एक मोड़ पर करीब 200 मीटर खाई में गिर गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक शिवराज (27) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट लाया गया। जहां डॉ.बीएस महरा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुुसार शिवराज राजस्थान का रहने वाला था। उसका पूरा पता नहीं मिल पाया है। चालक के शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह ट्रैक्टर किसी सड़क निर्माण कंपनी का था। कंपनी का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed