{"_id":"56f8120f4f1c1bb54bf14f2c","slug":"three-people-holding-the-girl-from-nepal-are-bringing-bgakr","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से लड़की भगाकर ला रहे तीन लोग पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल से लड़की भगाकर ला रहे तीन लोग पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों की तस्करी में तीन पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बैतड़ी नेपाल के चेसर गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी एक 18 वर्षीय लड़की को भगाकर ले जा रहे हरियाणा के दो युवकों और एक नेपाली युवक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के रास्ते इस लड़की को भारतीय क्षेत्र में लाने की फिराक में थे। झूलापुल पार करने से पहले ही उनको पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों और लड़की को बैतड़ी जिला मुख्यालय ले जाया गया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। यह लोग पहले भी नेपाल से लड़कियों को ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
जुलाघाट थाना नेपाल के प्रहरी निरीक्षक चक्रदेव पांडे ने बताया कि जिला जींद हरियाणा के नरवाड़ गांव निवासी मंदीप सिंह गणदास और उसका भाई राजेंद्र सिंह गणदास बैतड़ी के चेसर गांव से लड़की को लेकर भारतीय क्षेत्र को जा रहे थे। इनकी मदद चेसर गांव के दशरथ लाबड़ ने की थी। यह तीनों मिलकर लड़की को रविवार सुबह भारतीय क्षेत्र को ले जा रहे थे। संदेह होने पर गगन सिंह धामी, निर्मल सिंह बिष्ट, मदनराज जोशी, हरक सिंह रावल ने उनसे पूछताछ की। तीनों को लड़की समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि लड़की ने अपने परिजनों से बात की थी और अपनी मर्जी से उनके साथ जाना चाह रही थी। परिवार के लोगों को जब इसका पता लगा तो वह भागकर निकल आई। पुलिस का कहना है कि यह लोग पहले भी यहां से लड़कियों की तस्करी कर चुके हैं। बैतड़ी जिला मुख्यालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन