{"_id":"5a2c15b44f1c1b7a548c1fed","slug":"thar-hunting-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"थार का शिकार करने वाले चार हत्थे चढ़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थार का शिकार करने वाले चार हत्थे चढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र से वन विभाग द्वारा पकड़े गए शिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्र में दुर्लभ जंगली जानवरों का शिकार करने वाले गिरोह के चार लोग वन विभाग के हत्थे चढ़ गए। इनके कब्जे से तीन बंदूकें भी बरामद हुई हैं। एक शिकारी के घर से संरक्षित श्रेणी में आने वाले हिमालयन थार का मांस भी मिला है। पकड़े गए लोगों में एक नेपाल का है। चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विनय भार्गव के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने पुष्ट सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को धारचूला क्षेत्र के दूरस्थ नागलिंग गांव में छापामार अभियान चलाया। टीम को नागलिंग गांव में कलम सिंह के घर से हिमालयन थार का मांस और बिना लाइसेंस वाली दो बंदूकें मिली। कलम सिंह ने टीम के सामने कबूला कि उसने हिमालयन थार को उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में जाकर मारा था। कलम सिंह की निशानदेही पर गांव के मगन सिंह से पूछताछ की गई तो वह भी अवैध शिकार के इस कारोबार में लिप्त पाया गया।
विज्ञापन
इनके साथ नेपाल निवासी गुमान सिंह ढकाल को गिरफ्तार किया गया। वह नेपाल से आकर हिमालयी बुग्यालों में शिकार करता था। टीम ने सेला गांव निवासी कमल सिंह सेलाल को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से भी बिना लाइसेंस की बंदूक मिली है। वन विभाग ने चारों को धारचूला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही तीनों बंदूकों को जब्त कर लिया है। वन विभाग के अधिकारी इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों के खिलाफ वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनसे पूछताछ के बाद तस्करी के सिंडीकेट का पता चल सकता है।
- दिनेश जोशी, वन क्षेत्राधिकारी