फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rigged in MGNREGA

मनरेगा योजना में धांधली

Wed, 14 Sep 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Wed, 14 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rigged in MGNREGA
मनरेगा योजना - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत बाराकोट में मनरेगा में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। फर्जी जॉब कार्ड बनाकर धनराशि निकाली जा रही है। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक माह में मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


कनालीछीना विकासखंड के बाराकोट निवासी सुरेंद्र सिंह कन्याल, बिमल सिंह, निरंजन सिंह, कमान सिंह, गोपाल सिंह, मनोहर सिंह कन्याल, नारायण सिंह और हयात सिंह ने ग्राम प्रधान चंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि मनरेगा योजना का लाभ बेरोजगारों को देने के बजाए संपन्न लोगों के फर्जी जॉब कार्ड बनवाए गए हैं। लोगों ने बताया कि आईटीआई पिथौरागढ़ में कार्यरत पुष्कर सिंह का जॉब कार्ड संख्या 36, दुकानदार बसंत बल्लभ जोशी का जॉब कार्ड 20 है, 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके हरीदत्त जोशी, कौशल्य देवी, सुंदर सिंह और लछिमा देवी का जॉब कार्ड संख्या क्रमश 56, 54, 15, 113 हैं, जो काम कर पाने में अक्षम है। वहीं नेपाल निवासी दीपक चंद्र का जॉब कार्ड संख्या 26 और धनी राम का जॉब कार्ड संख्या 16 है, जो मजदूरी करते हैं। डा. पुष्कर सिंह भागीचौरा में अपना क्लीनिक चलाते हैं, उनका जॉब कार्ड संख्या 21 है। पोस्टआफिस में कार्यरत ललित मोहन का जॉब कार्ड 27, दुकानदार दिनेश चंद्र का जॉब कार्ड 125 और गणेश दत्त का जॉब कार्ड संख्या 87 है, जो अब देहरादून में बस गए हैं। लोगों का कहना है कि उक्त लोगों के फर्जी खाते बनाकर मनरेगा योजना का धन ग्राम प्रधान द्वारा हड़पा जा रहा है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं लोगों का कहना है कि पूर्व में प्रभारी एसडीएम डीडीहाट को इसकी जानकारी दी गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनरेगा का लाभ लोगों को मिलने के बजाए इसका दुरुपयोग हो रहा है। लोगों ने इस मामले की जानकारी बीडीओ भवानी प्रसाद आर्य को दी, मगर उनका कहना है कि यह मामला उनके सामने पहली बार आया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की टीम भेजकर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। आरोप लगाने वाले लोगों का कहना है कि यदि एक माह के अंदर मामले की जांच नहीं की गई तो विकासखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed