फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car falls into ditch, killing four

कार खाई में गिरी, चार की मौत

Sun, 17 Apr 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sun, 17 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, killing four
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

पांखू के पास प्रख्यात कोटगाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हल्द्वानी लौटते समय एक व्यवसायी की कार यहां से करीब 25 किमी दूर बांसपठान से थोड़ा आगे गोदीगाड़ के समीप करीब तीन सौ मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में हल्द्वानी के मुखानी निवासी आरके ऑटोमोबाइल्स दुकान के मालिक राकेश कपिल (38), उनकी पत्नी दीपा कपिल (35), बड़ी बेटी श्रद्धा (8) और राकेश कपिल के दोस्त हल्द्वानी के व्यवसायी विनीत अग्रवाल की पत्नी रागिनी अग्रवाल (उर्फ सोना उम्र 30) की मौत हो गई। कार में सवार कपिल की चार वर्षीय बेटी श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश कपिल 15 अप्रैल की शाम कोटगाड़ी मंदिर पहुंचे थे। 16 अप्रैल को मंदिर में भंडारा हुआ, देर होने के कारण वह मंदिर में ही रुक गए। रविवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी सेंट्रो कार (यूके 04 एल 1593) से परिवार के सदस्यों समेत हल्द्वानी को लौट रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह बोरा ने इस घटना की जानकारी तत्काल बेड़ीनाग थाना पुलिस को दी। बेड़ीनाग से थाना प्रभारी एसएस नयाल, तहसीलदार एचसी आर्या, राजस्व उपनिरीक्षक दीपक कुमार, इंद्र सिंह बोरा, जीवन लाल वर्मा, अजंता दुगताल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इससे पहले स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक धानिक, धीरेंद्र भंडारी आदि ने राहत और बचाव में मदद की। राकेश कपिल, उनकी पत्नी और रागिनी अग्रवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटी श्रद्धा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। घायल श्रेया को 108 आपात वाहन से बेड़ीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने दुर्घटना पर जताया दुख
राज्यपाल डा. केके पॉल ने बेड़ीनाग के पास हुई कार दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल को समुचित इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

कोटगाड़ी मंदिर पर थी अपार आस्था
व्यवसायी राकेश कपिल को कोटगाड़ी मंदिर पर अपार आस्था थी। वह पिछले आठ सालों से लगातार मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आते रहे थे। कोटगाड़ी मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस बार राकेश कपिल ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। भंडारे के बाद वह शाम को होने वाले भजन-कीर्तन में भी बैठे रहे।

बेड़ीनाग में होगा शवों का पोस्टमार्टम
जिलाधिकारी एचसी सेमवाल के आदेश पर जिला मुख्यालय से डॉक्टरों की टीम शवों के पोस्टमार्टम के लिए बेड़ीनाग पहुंचेगी। देर शाम तक मृतकों के परिजन बेड़ीनाग नहीं पहुंचे थे। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

थाने में मात्र चार कर्मचारी
हरिद्वार में अर्द्धकुंभ ड्यूटी में बेड़ीनाग थाने के अधिकांश पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है। थाने में इस समय थाना प्रभारी और तीन कांस्टेबल तैनात हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद पुलिस कर्मियों की कमी बहुत ज्यादा खल रही थी। इसके अलावा रविवार सुबह से बीएसएनएल का नेटवर्क गायब होने के कारण भी समय पर सूचना देने में देरी हो गई।


दुर्घटना के असली कारण अज्ञात
पुलिस का कहना है कि राकेश कपिल खुद कार चला रहे थे। कार में उनके परिवार के सदस्य थे। ऐसे में कार के ओवर स्पीड होने की संभावना बहुत कम है, जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर रोड खराब नहीं है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर यही कहा है कि संभवत: कार में यांत्रिक खराबी आने के कारण हादसा हुआ होगा।

निर्मला कान्वेंट में पढ़ते थे बच्चे
राकेश कपिल के दोनों बच्चे हल्द्वानी के निर्मला कान्वेंट स्कूल में पढ़ते थे। श्रद्धा कक्षा तीन में पढ़ती थी, जबकि घायल श्रेया यूकेजी की छात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed