{"_id":"c886c733cdaec8a4ba753e3f42b12431","slug":"bear-attacks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भालू के हमले में युवक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 23 Sep 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी तहसील के दाफा गांव में भालू ने एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
डोर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नेत्र सिंह राणा ने बताया कि बुधवार को सुरेश सिंह (20) पुत्र प्रेम सिंह घर से 1 किमी दूर वन पंचायत दाफा के जंगल में अपने साथी सोनी के साथ बकरियों को चुगाने गया था। दोपहर 2 बजे भालू ने सुरेश पर अचानक हमला कर दिया। कुछ दूरी पर मौजूद उसके साथी के हल्ला मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया, लेकिन भागने से पहले भालू सुरेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर जख्म बना चुका था। सोनी ने तुरंत गांव जाकर सुरेश के भालू के हमले में जख्मी होने की सूचना दी। गांव के लोग उसे जंगल से सड़क तक लाए। 108 वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका चिकित्सा उपचार चल रहा है। लोगों ने घायल युवक के इलाज के लिए वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।